फीचर्ड
सिद्धार्थनगर में स्वर्ण व्यावसायी के घर से 20 लाख के जेवरात व डेढ़ लाख नकदी चोरी
लेकिन उनके भी कमरे का दरवाजा बंद था।किसी तरह आंनद ने दरवाजा अपना दरवाजा जोर देकर खोला
स्वतंत्र प्रभातसिद्धार्थनगर ।
जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिजौरा पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित बेलवा दरिया बख्श गांव में एक घर से चोरों ने लगभग 20 लाख रुपए के सोने के बने आभूषण व चांदी तथा एक डेढ़ लाख नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित रामानंद सोनी पुत्र भानु सोनी बलरामपुर जिले के कठेर गांव में सोने चांदी के आभूषण की दुकान चलता हैं,घर पर भी दुकान चलती है। वह बुधवार की देर रात डुमरियागंज से कुछ आभूषण लेकर देर रात अपने घर आए।उसके बाद भोजन पानी करने बाद सो गए।भोर में तीन बजे उनके भाई आनंद उठे तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है,उन्होंने अपने भाई रामानन्द को आवाज दी वह उठे l

लेकिन उनके भी कमरे का दरवाजा बंद था।किसी तरह आंनद ने दरवाजा अपना दरवाजा जोर देकर खोला, और बाहर आकर देखा तो होश उड़ गया।आलमारी,संदूक व तिजोरी का ताला टूटा हुआ था।इस दौरान लगभग 150 ग्राम सोना से निर्मित पत्नी के आभूषण ,100 ग्राम दुकान का आभूषण व 4 किलो सहित डेढ़ नकदी लेकर फरार हो गये।सुबह पुलिस इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुची पुलिस छानबीन में जुटी रही,मौके पर सीओ डुमरियागंज व फोरेंसिक टीम भी पहुच गयी।उन्होंने जरूरी साक्ष्य लिए व गहनता से पूछताछ में लगे रहे।थानाध्यक्ष विपिन सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर मिली है,उसी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाई की जा रही है और शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।


Comments