पश्निम बंगाल की राजधानी कोलकाता मेंएक लॉ छात्रा से कॉलेज परिसर में गैंगरेप किए जाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
पश्निम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लॉ छात्रा से कॉलेज परिसर में गैंगरेप किए जाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
खबर:अमित राघव (ब्यूरो चीफ देहरादून)
जिन्हें अदालत में पेश करने के बाद चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस में दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने बताया कि जब उसने मुख्य आरोपी' मनोजीत मिश्रा के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो उसके साथ यौन उत्पीडन किया गया.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सामूहिक बलात्कार के दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया.
तीनों आरोपियों ने रेप की मोबाइल फुटेज अपने पास रख ली और धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी से बात की, तो 'वे इसे इंटरनेट पर डाल देंगे.
पीड़िता ने कहा, "मैंने विरोध किया. रोते हुए उससे कहा कि मुझे जाने दो. मैंने उसके पैर भी छुए, लेकिन उसने मुझे जाने नहीं दिया.


Comments