मामूली विवाद में महिला को मारी गोली, किये गए रेफर

पुलिस सीएचसी पहूंची और घटना को लेकर आवश्यक पूछताछ की गई

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

सुपौल, बिहार
 
जिले के छातापुर थानाक्षेत्रसे बड़ी खवर आ रही है।जहाँ थाना क्षेत्र  के कटहरा पंचायत में बुधवार अपराह्न महज मामूली विवाद में एक महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। खेत में मकई का ठठरी को लेकर वहां मौजूद महिलाओ के बीच हुए विवाद में गोली चली है।

जख्मी महिला 35 वर्षिया रंजू देवी वार्ड 10 निवासी गजेंद्र साह की पत्नी है।  जिसे जख्मी अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा  प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डा. सुस्मिता अर्चना ने बताया की गोली लगने से उसका दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है।
 
जानकारी के थाना पुलिस सीएचसी पहूंची और घटना को लेकर आवश्यक पूछताछ की गई। जख्मी महिला के पति गजेंद्र साह ने बताया उनकी पत्नी अपने खेत में जलावन ( मकई का ठठरी) जमा कर समीप में घास काट रही थी। उसी क्रम में गांव के ही वार्ड संख्या 12 की कुछ महिलायें वहां पहूंची और जलावन उठाने लगी। नजर पड़ने पर उसकी पत्नी वहां पहूंची और जलावन लेने से महिलाओ को मना करने लगी। जिसपर दोनों के बीच कहासुनी और नोक-झोंक हो रही थी।
 
इसी बीच वार्ड 12 की एक महिला ने मो. शौकत पिता मो तजमुल को फोन कर बूला लिया। कुछ देर बाद आनन फानन में मो. शौकत पहूंचे और उनकी पत्नी राजू देवी और पुत्र पवन कुमार की ओर गोली चला दिया। बेटे को बचाने में उनकी पत्नी के दाहिने हाथ में गोली लगी है। बताया कि गोली चलाने वाला शख्स अपराधी प्रवृति का है और इस घटना के बाद उनका पूरा परिवार दहशत में आ गया है। इधर, दूसरे पक्ष के महिलाओ  से वार्ता नही हो सकी है।  हालांकि घटना को लेकर पुलिस आवश्यक पड़ताल में जुट गई है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें