गेस्ट हाउस में करंट लगने से युवक की मौत।

गेस्ट हाउस प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुई घटना।

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
(प्रयागराज )
 
शंकरगढ़ क्षेत्र के सेन नगर के एक बड़ा हादसा हुआ है। एक युवक बिट्टू सिंह 30 वर्ष पुत्र अभिमन्यु सिंह निवासी सेन नगर चौराहा शंकरगढ़ की मौत करंट लगने से हो गई है, जो शंकरगढ़ नगर पंचायत के एक गेस्ट हाउस में काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि गेस्ट हाउस में बिना सेफ्टी के काम कराए जाने के कारण यह घटना हुई है।
 
परिजनों ने बताया कि युवक गेस्ट हाउस में नियमित रूप से काम करता था। घटना के दिन युवक को कुलर  में पानी डालने सेकरंट लगा, जिसके बाद गेस्ट हाउस मालिक ने युवक को इलाज के बजाय देसी मिट्टी और राख रगड़ने का प्रयास किया। जब कोई फर्क नहीं पड़ा, तो गेस्ट हाउस मालिक युवक को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद गेस्ट हाउस मालिक युवक को छोड़कर फरार हो गया।वहीं, गेस्ट हाउस मालिक का कहना है कि युवक शराब का आदी था और घटना के दिन भी उसने शराब पी थी, जिसके कारण यह घटना हुई।
 
गेस्ट हाउस मालिक ने कहा कि वह घटना के समय गेस्ट हाउस में नहीं थे। घटना की जानकारी शंकरगढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और युवक को सीएससी शंकरगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वही मृतक के परिजनों ने गेस्ट हाउस मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार