बालाजी धाम पर सुंदरकांड के साथ भंडारे का आयोजन
नगराम , लखनऊ।
शनिवार को नगराम क्षेत्र के खुजौली नगराम मार्ग पर करोरा गांव स्थित बालाजी धाम पर द्विवेदी टीवीएस बालाजी टीवीएस एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर बृजेश कुमार द्विवेदी द्वारा सुंदरकांड एवं हवन यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, शनिवार को करोरा गांव स्थित द्विवेदी टीवीएस एजेंसी के समीप बालाजी धाम पर सुंदरकांड के साथ हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
श्री द्विवेदी ने बताया कि बालाजी मंदिर की स्थापना 7 वर्ष पूर्व हुई थी स्थापना दिवस के अवसर पर आज पूजा अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अश्वनी द्विवेदी, दिलीप द्विवेदी, अमरीश तिवारी, शुशील तिवारी सभी लोग अपने-अपने परिवार के साथ एवं सर्वेश व समस्त दोनों जगहों के संस्थानों के लोग एवं बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।


Comments