भूमि विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल | पुलिस जांच में जुटी

फसल बचाने गई महिला को पीटा, आरोपियों पर हत्या की कोशिश का आरोप

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

 

त्रिवेणीगंज (सुपौल), बिहार।

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बुधवार सुबह लगभग 8 बजे गांव में खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया।

पीड़िता शुशीला कुमारी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग जबरन उसके फसल लगे खेत को ट्रैक्टर से जोतने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि सिर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर बुरी तरह हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पटना में महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री से सांसद सुनील कुमार ने की मुलाकात Read More पटना में महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री से सांसद सुनील कुमार ने की मुलाकात

IMG_20250515_103127

Read More बेतिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से दोषी को सजा

शुशीला कुमारी का कहना है कि हमलावरों का इरादा उसे जान से मारने का था। घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आमडाढ़ी-कर्णपुरा के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारा व शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद Read More आमडाढ़ी-कर्णपुरा के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारा व शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

IMG_20250515_103130

पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें