भूमि विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल | पुलिस जांच में जुटी

फसल बचाने गई महिला को पीटा, आरोपियों पर हत्या की कोशिश का आरोप

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

 

त्रिवेणीगंज (सुपौल), बिहार।

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बुधवार सुबह लगभग 8 बजे गांव में खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया।

पीड़िता शुशीला कुमारी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग जबरन उसके फसल लगे खेत को ट्रैक्टर से जोतने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि सिर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर बुरी तरह हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मलिहाबाद में दबंगई का आतंक: युवक को बाइक से कुचलने की कोशिश, नामजद तहरीर के बाद भी पुलिस खाली हाथ Read More मलिहाबाद में दबंगई का आतंक: युवक को बाइक से कुचलने की कोशिश, नामजद तहरीर के बाद भी पुलिस खाली हाथ

IMG_20250515_103127

शहीद स्मारक पार्क का  53.80 लाख से सौंदर्यीकरण के बाद  मिलेगा पर्यटकीय लुक: महापौर Read More शहीद स्मारक पार्क का  53.80 लाख से सौंदर्यीकरण के बाद  मिलेगा पर्यटकीय लुक: महापौर

शुशीला कुमारी का कहना है कि हमलावरों का इरादा उसे जान से मारने का था। घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बिहार के प्राइवेट स्कूलों पर सरकार सख्त, फीस और ड्रेस में मनमानी पर लगेगी रोक Read More बिहार के प्राइवेट स्कूलों पर सरकार सख्त, फीस और ड्रेस में मनमानी पर लगेगी रोक

IMG_20250515_103130

पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें