अनूपलाल यादव महाविद्यालय में "जलवायु परिवर्तन" पर राष्ट्रीय सेमिनार को लेकर बैठक आयोजित

प्रख्यात विद्वानों की होगी उपस्थिति, कुलपति करेंगे सेमिनार का उद्घाटन

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

त्रिवेणीगंज (सुपौल):

अनूपलाल यादव महाविद्यालय, त्रिवेणीगंज के आइक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 23 मई 2025 को “क्लाइमेट चेंजेज इंपैक्ट्स, कॉसेस एंड कंट्रोल – जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, कारण और नियंत्रण” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस संदर्भ में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयदेव प्रसाद यादव ने की तथा आयोजन में महाविद्यालय के सचिव श्री कपलेश्वर यादव का संरक्षण रहा। सेमिनार की रूपरेखा एवं आयोजन से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. अशोक कुमार द्वारा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सेमिनार का उद्घाटन भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) बी. एस. झा के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए सौवेनिर, ब्रोशर तथा आईएसबीएन संख्या पर भी विचार विमर्श किया गया।

रजिस्ट्रेशन शुल्क

फैकल्टी: ₹1000

स्कॉलर: ₹850

छात्र: ₹500


सेमिनार में शोध-पत्र (आर्टिकल) 16 मई 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं।

इस बैठक में डॉ. हेमंत कुमार, प्रो. सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. प्रदीप प्रकाश, डॉ. सुदीत नारायण यादव, प्रो. महेश सराफ, प्रो. कमला कांत यादव, प्रो. सुरेंद्र कुमार, प्रो. विजेंद्र यादव, प्रो. सूर्यनारायण यादव, प्रो. कमल किशोर यादव, प्रो. अरविंद कुमार, सुरेंद्र कुमार, भूषण कुमार, गगन कुमार, दिग्दर्शन, रोशन कुमार, निशांत कुमार, मनोज कुमार, ललिता कुमारी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें