नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने देशी पिस्तौल के साथ एक शातीर अपराधी को किया गिरफ्तार
पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह खुद या अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती करता था और अपनी सुरक्षा के लिए पिस्तौल रखता था।
स्वतंत्र प्रभात
नई दिल्ली।दक्षिणी जिले के के.एम.पुर थाने के कर्मचारियों ने एक शातिर अपराधी सुखपाल उर्फ सुक्का को एफआईआर संख्या 145/25, दिनांक 14.04.25, यू/एस 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना के.एम.पुर के मामले में गिरफ्तार किया है।
उसकी सरसरी तलाशी लेने पर 01 देसी पिस्तौल बरामद हुई। दिनांक 13.04.2025 को थाना कोटला मुबारकपुर के बीट स्टाफ जिसमें एसआई राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल दल सिंह शामिल थे, को अपराध की रोकथाम और पता लगाने के लिए क्षेत्र में गश्त के लिए तैनात किया गया था।
गश्त के दौरान जब वे त्यागराज पार्क रोड के पास डीडीए विकास सदन की ओर पहुंचे तो उन्होंने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस की मौजूदगी को देखते ही उसने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने तेजी से पीछा करके उसे काबू कर लिया। बाद में उसकी पहचान सुखपाल उर्फ सुक्का के रूप में हुई।
उसकी सरसरी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 देशी पिस्तौल बरामद हुई। इस संबंध में थाना केएम पुर में एफआईआर संख्या 145/2025, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सुखपाल उर्फ सुक्का पुत्र जगदीश, निवासी झुग्गी मंगल बाजार, सुल्तानपुरी, दिल्ली, उम्र 44 वर्ष। वह अनपढ़ है और दिहाड़ी मजदूर है। वह पहले 07 मामलों में शामिल पाया गया है।


Comments