कबाड़ गोदाम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव स्थित तारापुर तकिया के पास रविवार शाम एक कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मोटर फायर टेंडर के जरिए पंपिंग कर आग बुझाने की प्रक्रिया को तेज किया गया।

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आने की आशंका जताई जा रही है। सरायपोख्ता चौकी की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और हालात पर नजर बनाए रखी।

हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गोदाम में रखा सारा कबाड़ जलकर राख हो गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग आग लगने के सही कारणों की जांच में जुटे हैं।

शिक्षा जगत में क्रांति ला रहा टीचर्स ऑफ बिहार Read More शिक्षा जगत में क्रांति ला रहा टीचर्स ऑफ बिहार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार