पत्रकार की हत्या के विरोध में फतेहपुर के पत्रकार उतरे सड़क पर 

जिलाधिकारी फतेहपुर को सौंपा ज्ञापन, हत्यारों को फांसी देने की मांग।

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

 
फतेहपुर/कानपुर। जितेन्द्र सिंह संवाददाता। परसों फतेहपुर में एएनआई के पत्रकार की हत्या के विरोध में आज जनपद के समस्त पत्रकारों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। और जिलाधिकारी फतेहपुर को ज्ञापन सौंपा।पत्रकार दिलीप सैनी एएनआई के संवाददाता थे और प्रोपर्टी का बिजनेस करते थे बताया जाता है कि प्रोपर्टी विवाद में ही पत्रकार की हत्या की गई है। हत्याकांड के विरोध में आज समस्त पत्रकार एकजुट होकर पर सड़कों पर उतर आए।‌जनपद भर के सभी पत्रकारों में दिखी एकजुटता दिखाई दी।
 
कई पत्रकार संगठनों के पत्रकारों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। पत्रकार संगठनों ने पत्रकार दिलीप सैनी के हत्यारों को फांसी देने की की मांग ज्ञापन में की है। पत्रकार दिलीप सैनी की हत्या के बाद से फतेहपुर समेत समूचे प्रदेश और देश में पत्रकारों में  काफी रोष है। दो दिन पूर्व हत्यारों ने पत्रकार दिलीप सैनी की हत्या कर दी थी।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments