कोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जिला अस्पताल बनाने की मांग।
स्वतंत्र प्रभात।
कोरांव प्रयागराज
कोरांव तहसील व ब्लाक के साथ मध्यप्रदेश का बार्डर होने के कारण लगातार मरीजों की भीड़
स्वाभाविक है। जनपद प्रयागराज से 65 किमी दूर कोरांव तहसील की आबादी लगभग दस लाख से अधिक है, पर स्वास्थ्य सुविधाएं न के बराबर है। जहां महज तीस बेड की ही व्यवस्था है, जबकि बड़ती आबादी के चलते बेड़ों को बढ़ाने के साथ ही साथ अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यक आवश्यकता है।इतना ही नहीं यहां पर बच्चों के डाक्टर के साथ ही साथ हड्डी रोग विशेषज्ञ व महिला डाक्टरो की कमी किसी से छिपी नहीं है।
हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण आएं दिन एक्सीडेंट से पीड़ित लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है, जहां पहुंचने से पहले ही मरीज रास्ते में ही दम तोड देते हैं। सामाजिक संगठनों ने समाचार के माध्यम से सी एम ओ प्रयागराज का ध्यान आकर्षित कराते हुए हड्डी रोग विशेषज्ञ व बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग की है।
जिससे गरीबों को समय से सही उपचार मिल सकें।इसके साथ ही साथ लोगों ने माननीय विधायक व माननीय सांसद का ध्यान आकर्षित करवाते हुए सदन में जमुना पार के दूरस्थ तहसील कोरांव में जिला अस्पताल के लिए आवाज उठाने के साथ ही जिला अस्पताल की स्थापना करवाएं जिससे मरीजों को 100किमी की दूरी तय करने से बचाया जा सके और समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।


Comments