पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चौपट नगर वासियो के लिये पेयजल संकट बड़ी समस्या
बलरामपुर भीषण गर्मी में जब तापमान अपनी सीमाओं को पार कर 47 डिग्री तक जा चुका है गर्मी से बुरा हाल है वही नगर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था काफी दयनीय स्थिति में है।तुलसीपुर नगर में शहरवासी जल संकट से कई दिन से जूझ रहे हैं। नगर में कई ट्यूबवेल सूखे हैं तो कहीं मोटर खराब हैं। जहां सबकुछ सही है, वहां बिजली नहीं आ रही है। कई मोहल्लों में नाम की जलापूर्ति हो रही है। जल प्रेशर कम होने से लोग काफी परेशान हो रहे हैं हाल यह है कि घरों में पानी नही पहुच रहा।
ऐसे में शहर की 50 फीसदी आबादी की प्यास नहीं बुझ पा रही है। वही सुबह पानी की आपूर्ति न होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इसको लेकर शहर के जनता ने मोर्चा खोला तो जलकल विभाग ने दूसरी लाइन से जुगाड़ू कनेक्शन जोड़ दिया, लेकिन इससे भी कोई फायदा नहीं हुआ। वही आदर्श नगर तुलसीपुर में पेयजल आपूर्ति संकट अब भी बरकरार हैं ।वही पेयजलापूर्ति एक बडी मुसीबत साबित हो रही ।नगर पंचायत के संसाधन काफी पुराने व जर्जर हो चुके है जिससे वह अपनी क्षमताओं के अनुरूप कार्य नही कर पा रहे ।
जिसको लेकर अधिशासी अधिकारी तुलसीपुर से चर्चा की गई तो उनका कहना है कि जल निगम के द्वारा समस्या को दूर करने का प्रयास के क्रम में खराब ट्यूबवेल के स्थान पर नई बोरिंग की जारही है जिसमे अभी लगभग 5 दिन का समय लगे गा जिसके लिए वार्डो में टैंकर व्यवस्था के द्वारा जलापूर्ति की जाएगी और नगर के जल संकट को दूर किया जाएगा वही जल्द से जल्द ट्यूबवेल बोरिंग कार्य को पूरा कर व्यवस्था को सुचारू किया जाएगा जिससे पेयजल संकट दूर हो सके।


Comments