जमीन बंटवारे को लेकर विवाद में चले लाठी डंडे

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

विवाद में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

असोहा(उन्नाव)।

जिले में असोहा थाना क्षेत्र के पैंथर गांव में जमीन बंटवारे को लेकर भाई-भतीजों में लाठी डंडे चल गए। मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव पैंथर निवासी राजेश और उसके भाइयों में रामजी और श्याम जी से घर की जमीन के बंटवारे को लेकर सोमवार को मारपीट हो गई।

मारपीट में रामजी और श्यामजी ने अपने बेटे अनीश और अनुज के साथ मिलकर राजेश और उसकी पत्नी सुमन को लाठियों से पीट दिया। माता पिता को पिटता देख बचाने पहुंचा बेटे हर्षित को भी पीट दिया। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार