उन्नाव में सड़क हादसे में एक की मौत, 2 घायल

तीनों एक ही बाइक से निकले थे, तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

उन्नाव।

औरास में शनिवार को बाइक से जा रहे युवकों को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी औरास में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना औरास थाना क्षेत्र के रामपुर खांजडी की है।

          बहादुरपुर खांजड़ी निवासी दीपक पुत्र नन्हे रैदास, लव कुश पुत्र कमलेश निवासी करीमनगर थाना कासिमपुर हरदोई, शिव शंकर पुत्र शिवलाल निवासी खंजड़ी तीनों औरास से रामपुर खंजड़ी गांव की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में सामने से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट की सूचना स्थानीय लोगों ने औरास पुलिस को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर रेखा सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार हेतु  औरास सीएचसी में एम्बुलेंस की मदद से ले जाकर भर्ती कराया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें