एडीसीओ सदर ने किया बहुआर बीपैक्स का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

उर्वरक वितरण मे पारदर्शिता और नियमबद्धता का रखे ध्यान-निर्मल कुमार मौर्य

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

उपायुक्त सहकारिता अमित कुमार पांडेय के निर्देश पर एडीसीओ सदर निर्मल कुमार मौर्य ने बृहस्पतिवार को राबर्टसगंज ब्लॉक स्थित बीपैक्स बहुआर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीसीओ ने समिति की कैशबुक, संतुलनपत्र और सदस्य खातो का अवलोकन किया । सचिव विन्ध्याचल राम ने अधिकारी को समिति की वित्तीय स्थिति और व्यवसाय के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।

सीओ ओबरा  ने किया  चौकी चांचीकला एवं रानीडीह का आकस्मिक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश Read More सीओ ओबरा ने किया चौकी चांचीकला एवं रानीडीह का आकस्मिक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

एडीसीओ सदर ने समिति सचिव और अन्य कर्मचारीगण से कहा कि बीपैक्स मे समयबद्धता और वित्तीय अनुशासन ही समिति के सशक्तिकरण का मूल आधार है तथा ग्रामीण भारत को सशक्त करना ही सहकारी समिति की सफलता का मानक है।

जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन आंदोलन की चेतावनी Read More जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन आंदोलन की चेतावनी

एडीसीओ निर्मल मौर्य ने जहाँ एक ओर समिति के डाटा बाउचर फीडिंग को नियमित रूप से सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया वहीँ समिति के ऋण वितरण, वसूली और नकद बिक्री के नियमित अभिलेखीकरण मे सुधार लाने के निर्देश भी दिए।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पीयूष मोर्डिया बने प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर, । Read More वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पीयूष मोर्डिया बने प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर, ।

 एडीसीओ ने निर्देशित किया कि किसी भी किसान को अनुमन्य मात्रा से अधिक उर्वरक न दें तथा वितरण कार्य मे पारदर्शिता और नियमबद्धता का विशेष ध्यान दें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार