गोरखपुर :ग़ोला में दिनदहाड़े महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हुए बाइक सवार उचक्के

पुलिस बूथ से महज 100 मीटर दूर वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी गोला पुलिस

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/ बृजनाथ तिवारी ( ग़ोला तहसील)

गोलाबाजार (गोरखपुर), 9 जुलाई। गोला कस्बे में गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े हुई मंगलसूत्र लूट की घटना से लोगों में दहशत फैल गई। बाइक सवार दो उचक्कों ने बाजार में पैदल जा रही एक महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया और चंद सेकंड में फरार हो गए। घटना पुलिस बूथ से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। सूचना मिलने के बाद गोला पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को साथ लेकर आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोटिया नायक निवासी संजय यादव की पत्नी जानकी देवी गुरुवार को अपना मोबाइल ठीक कराने के लिए गोला बाजार आई थीं। मोबाइल बनवाने के बाद वह दोपहर करीब ढाई बजे चंद चौराहे की ओर ऑटो पकड़कर घर जाने के लिए पैदल जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवक तेजी से आए और झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से चंद चौराहे की ओर फरार हो गए।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और राहगीर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक उचक्के आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां से पुलिस बूथ की दूरी बहुत कम है। इसके बावजूद दिनदहाड़े इस तरह की वारदात होना पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करता है

सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, मामा-भांजा तालाब व डांडी में हटाया गया अवैध कब्जा Read More सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, मामा-भांजा तालाब व डांडी में हटाया गया अवैध कब्जा

तहरीर के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

विद्यालय के मार्ग की दशा दयनीय व चिंताजनक - कांग्रेस नेता विवेक पाण्डेय  Read More विद्यालय के मार्ग की दशा दयनीय व चिंताजनक - कांग्रेस नेता विवेक पाण्डेय 

घटना के बाद पीड़िता जानकी देवी गोला थाने पहुंचीं और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया और महिला को साथ लेकर आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस को उम्मीद है कि कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सकेगी।

जलालपुर में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक का भव्य स्वागत Read More जलालपुर में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक का भव्य स्वागत

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार उचक्कों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Post Comments

Comments