जनपद बस्ती, 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया।

बस्ती जिले में योग प्रशिक्षक सन्नों दुबे, सूर्य प्रताप सिंह व डॉ. प्रवेश के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास किया गया।कार्यक्रम में पूर्व सांसद/असम भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी, भाजपा

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में योग प्रशिक्षक सन्नों दुबे, सूर्य प्रताप सिंह व डॉ. प्रवेश के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास किया गया।कार्यक्रम में पूर्व सांसद/असम भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, भाजपा नेता जगदीश शुक्ला, पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, राजेश यादव, रश्मि यादव, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनंद गुप्ता, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, डीपीआरओ घनश्याम सागर, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव, डीआईओ एनआईसी आलोक मिश्रा, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी हितेन्द्र कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी, गणमान्य  छात्र-छात्राएं, विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
खुद व परिजनों को निरोग रखने का लिया संकल्प
 
योगाभ्यास कार्यक्रम में सभी ने प्रतिभाग कर खुद के साथ-साथ अपने परिजनों को खुश व निरोग रहने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना। योग से मिलती है समृद्धि: हरीश द्विवेदी
 
पूर्व सांसद/असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक शांति और सम्पूर्ण कल्याण के लिए भी आवश्यक है। योग से हम समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं और यह परम्परा हमें अपने परिवार के बच्चों को भी सिखानी चाहिए। हमें अपने मन को भी संतुलित रखना चाहिए। योग प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक सन्नों दुबे, सूर्य प्रताप सिंह व डॉ. प्रवेश को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह द्वारा किया गया
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार