मानव तस्करी के संगठित गिरोह पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर विभिन्न राज्यों में बेचने वाले गिरोह के 02 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन मेम, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रावर्ट्सगंज के नेतृत्व में महिला एवं बाल अपराधों तथा मानव तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रावर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 

थाना रावर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 109/2026 धारा 137(2), 143(4), 98, 61(2), 64(2)(m) बी.एन.एस. एवं धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तगण को दिनांक 04.06.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रावर्ट्सगंज फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार कर मानव तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

6 वर्षों से मरम्मत के इंतजार में दर्जनों गांवों को जोड़ने व गन्ना क्रय केंद्र तक जाने वाली  सड़क जर्जर Read More 6 वर्षों से मरम्मत के इंतजार में दर्जनों गांवों को जोड़ने व गन्ना क्रय केंद्र तक जाने वाली  सड़क जर्जर

पूछताछ एवं विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों से यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगणों ने एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर विभिन्न राज्यों में मानव तस्करी गिरोह के सदस्यों के माध्यम से आर्थिक लाभ के उद्देश्य से कई व्यक्तियों को सौंपा/बेचा। इस दौरान बालिका का शारीरिक एवं मानसिक शोषण किया गया। गिरोह के सदस्यों द्वारा बालिका के बदले लाखों रुपये का लेन-देन किया जाना भी प्रकाश में आया है।

ग्राम पंचायत परसपुरा में कोटेदार चयन को लेकर विवाद शुरू, उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी Read More ग्राम पंचायत परसपुरा में कोटेदार चयन को लेकर विवाद शुरू, उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, पीड़िता द्वारा न्यायालय के समक्ष दिये गये बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण की संलिप्तता प्रथम दृष्टया सिद्ध पायी गयी, जिसके आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस द्वारा गिरोह नेटवर्क की विस्तृत जांच एवं अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। 

6 वर्षों से मरम्मत के इंतजार में दर्जनों गांवों को जोड़ने व गन्ना क्रय केंद्र तक जाने वाली  सड़क जर्जर Read More 6 वर्षों से मरम्मत के इंतजार में दर्जनों गांवों को जोड़ने व गन्ना क्रय केंद्र तक जाने वाली  सड़क जर्जर

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण क्रमश :-विपिन पुत्र रमाशंकर उर्फ गन्नू निवासी दुमदुमा थाना चुनार जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 24 वर्ष , काजल उर्फ मंजू पत्नी पवन चौधरी पुत्री स्व0 रामप्रीत निवासी खरौंधी थाना कोन जनपद सोनभद्र हाल पता CN 73 अम्बेडकरनगर राम नारायण जायसवाल के मकान मे थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र , 

पंजीकृत अभियोग-मु0अ0सं0 109/2026, धारा 137(2), 143(4), 98, 61(2), 64(2)(m) बी.एन.एस. एवं धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट, थाना रावर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 योगेन्द्र पाण्डेय, थाना रावर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, हे0का0 संजीव राय, थाना रावर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, हे0का0 संदीप राय, का0 मनीष यादव,म0का0 आकृति मिश्रा शामिल रहीं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें