संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के वार्ड -13 बरवाटोला का मामला, पुलिस जाँच में जुटि

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन / सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के बरवा टोला( रोहिनवादामर ) वार्ड -13 निवासिनी सुचिंता पत्नि सखिचन्द चेरो घर में पीपरखाड़ पंचायत टोला घोड़बचवा निवासी मृतक विजय चेरो पुत्र स्व. भूखन चेरो वर्ष लगभग 45 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थिति में सोमवार देर रात दुपट्टा के सहारे बडेर में लटका मिला । सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान पीपरखाड़ संजय पासवान और परिजन रोते बिलखते बर वा टोला ( रोहिनवादामर) पहुंचे जहाँ मृतक का शव बडेर से लटकते देख सन्न रह गये।

मृतक का फाईल फोटो

IMG_20260602_203917IMG_20260602_210011

खेतों से लौटी युवती की रहस्यमई मौत, श्मशानघाट पहुंची पुलिस, परिजन कर चुके थे अंतिम संस्कार Read More खेतों से लौटी युवती की रहस्यमई मौत, श्मशानघाट पहुंची पुलिस, परिजन कर चुके थे अंतिम संस्कार

मृतक  का भाई  उदय चेरो

आगरा प्रभारी मुकेश कुमार, हुआ भव्य स्वागत।। Read More आगरा प्रभारी मुकेश कुमार, हुआ भव्य स्वागत।।

जिसकी सूचना पाकर कोन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई उदय ने बताया कि घर से दो दिन से गायब थे किसी को पता नहीं था कि कहाँ गये हैं ।जब सुबह पता चला कि उसे मारकर फांसी का रूप दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया है कि जो भी दोषी हो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाय ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: उतरौला में 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे Read More मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: उतरौला में 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

IMG_20260602_205435

सुचिंता चेरो 

वहीँ घटनास्थल पर मौजूद मकान मालकिन सुचिंता पत्नि सखिचन्द् के द्वारा बताया गया कि सोमवार देर रात लगभग 10 बजे की घटना है और मृतक रिश्ते में भाई लगता है मृतक ने किन परिस्थिति में फांसी लगाया पता नहीं जबकि घटना के समय छोटे छोटे बच्चों के साथ मौके पर उपस्थित थी। आगे उन्होंने बताया कि ठेकेदार व कुछ अन्य लोग घर आये थे उनके साथ ही पति सोमवार की रात में बाहर काम करने गये हैं।

सबसे बड़ा सवाल कि उन्होंने मृतक के भाई उदय चेरो को पहचाननें से इंकार किया जो कि मृतक को रिश्ते में भाई बता रही है जो सस्पेंश को और भी बढा दिया । स्थानीय लोगों का कहना है कि देर शाम कुछ लोग आये थे और मुर्गा दारू का कार्यक्रम चला। इस बावत् प्रभारी निरीक्षक कोन अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है। पी एम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें