बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर परिसर में हवन-पूजन व विशाल भंडारे के साथ 72 घंटे के अखंड अष्टयाम का समापन

श्रद्धा, भक्ति और आस्था के संगम में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सिवान। सिवान जिले के सिसवन प्रखंड के मेहंदार स्थित प्रसिद्ध बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर परिसर में आयोजित 72 घंटे के अखंड हरिनाम अष्टयाम का वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ भव्य समापन हुआ। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर परिसर में हवन-पूजन व विशाल भंडारे के साथ 72 घंटे के अखंड अष्टयाम का समापन अखंड अष्टयाम का आयोजन सारण जिले के एकमा प्रखंड अंतर्गत आमडाढ़ी पंचायत के पांडेय छपरा गांव निवासी चाचा जी ट्रस्ट के ट्रस्टी आशीष पाण्डेय शास्त्री उर्फ मनु बाबा द्वारा मन्नत पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा महेंद्रनाथ धाम में सच्चे मन से श्रद्धा पूर्वक नतमस्तक होने, जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं।धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में आशीष शास्त्री उर्फ मनु बाबा के अलावा पंडित बामदेव शास्त्री, पंडित रविंद्र शास्त्री, अभिनंदन पाण्डेय, आयुष आनंद, आरव नंदन सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुटे रहे। आयोजन स्थल पर श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर परिसर में हवन-पूजन व विशाल भंडारे के साथ 72 घंटे के अखंड अष्टयाम का समापन अखंड अष्टयाम के लिए बनाए गए अनुष्ठान मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जो पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा।तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन, हवन एवं पूजा-अर्चना के माध्यम से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। समापन के अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।अनुष्ठान के आयोजक आशीष शास्त्री उर्फ मनु बाबा द्वारा बाबा महेंद्रनाथ मंदिर सहित परिसर के विभिन्न मंदिरों के पुजारियों, संत-महात्माओं एवं सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सारण प्रमंडल सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अतिथियों एवं श्रद्धालुओं को भी वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर परिसर में हवन-पूजन व विशाल भंडारे के साथ 72 घंटे के अखंड अष्टयाम का समापन इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुदामा तिवारी, सूर्य नंदन शाही, सदर अस्पताल छपरा के उपाधीक्षक डॉ. के. एम. दुबे, पुजारी छोटन बाबा, पुजारी ललका बाबा, महेंद्रनाथ मंदिर के महंत, पुजारी ओमकार उपाध्याय, विष्णु मंदिर के पुजारी, श्री श्री 108 श्री शिवपूजन ब्रह्मचारी जी महाराज, जदयू नेता श्रीप्रकाश सिंह उर्फ महेश सिंह, शिक्षक शैलेश कुमार सिंह, कमल कुमार सिंह सेंगर, रुचि सिंह सेंगर, रौशन भवानी, एकमा विधायक पुत्र संदीप सिंह मनु, सीनियर जर्नलिस्ट केके सिंह सेंगर, आमडाढ़ी मुखिया प्रतिनिधि भरत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि अरविंद सिंह, जिला पार्षद पप्पू सिंह, क्रांति बाबा, बीडीसी प्रतिनिधि सुरेंद्रनाथ पंडित, जगदीश तिवारी, सत्येंद्र सिंह, सुनील सिंह, जन सुराज नेता संतोष सिंह, डॉ. राहुल कुमार, उमाशंकर चौबे, राजेश पांडेय, भगवान सिंह, अधिवक्ता प्रदीप तिवारी, राम जानकी मंदिर आमडाढ़ी के महंत रामदास जी महाराज, पैक्स अध्यक्ष मुकुल सिंह सहित अन्य सनातन समाज के लोग, यजमान गण एवं शिष्य मौजूद रहे। धार्मिक अनुष्ठान के आयोजक आशीष शास्त्री के द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने आए सभी गणमन लोगों व श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार