गोरखपुर फोरलेन पर भीषण हादसा: अमूल डेयरी की डीसीएम ने ट्रैक्टर-मिक्सर में मारी टक्कर, मजदूर की मौत, चार घायल

गगहा क्षेत्र बड़गो मोड़ पर मचा कोहराम

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर- बृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील )

गोलाबाजार/गगहा, गोरखपुर, 23 मई। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह गगहा थाना क्षेत्र के शिवपुर हाटा के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार अमूल डेयरी की डीसीएम ने हाईवे किनारे खड़े ट्रैक्टर और उससे जुड़ी मिक्सर मशीन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर काम कर रहे एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लोगों की भीड़ जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहाईतपार गांव निवासी शादाब पुत्र मुश्ताक अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर में लगी मिक्सर मशीन लेकर ढलाई कार्य के लिए जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे शिवपुर हाटा के पास मिक्सर मशीन का बैरिंग अचानक टूट गया। इसके बाद ट्रैक्टर को हाईवे किनारे रोककर मजदूर मशीन की मरम्मत में जुट गए। सुरक्षा के लिए सड़क पर ड्रम भी लगाए गए थे।

IMG-20260523-WA0120

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक Read More मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे गोरखपुर की तरफ से तेज गति से आ रही अमूल डेयरी की डीसीएम संख्या यूपी 70 पीटी 2697 ने पीछे से ट्रैक्टर संख्या यूपी 52 यू 9575 में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास काम कर रहे मजदूर उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में सिहाईजपार निवासी 35 वर्षीय अनिल यादव पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गगहा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गौतम अदाणी ने बिहार में शुरू की 150 करोड़ रुपए की नेत्र चिकित्सा। Read More गौतम अदाणी ने बिहार में शुरू की 150 करोड़ रुपए की नेत्र चिकित्सा।

वहीं हादसे में घायल अज्जू (35) पुत्र झम्मन तथा विकास (19) पुत्र कतवारू, दोनों निवासी सिहाईजपार, को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि शादाब पुत्र मुश्ताक और रामदयाल (65) पुत्र सुक्खू का उपचार बड़हलगंज के निजी अस्पताल में चल रहा है।

रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, हड़कंप Read More रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, हड़कंप

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Comments

Comments