जनपद में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य प्रारम्भ

जिलाधिकारी आवास से हुई शुरुआत, घर-घर पहुंचकर प्रगणक पूछेंगे 34 निर्धारित प्रश्न

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का शुभारम्भ शुक्रवार को प्रगणकों द्वारा जिलाधिकारी आवास से किया गया। इस दौरान प्रगणकों ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के आवास पर पहुंचकर मकान सूचीकरण एवं गणना संबंधी कार्य संपादित किया। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए 16 चार्ज अधिकारी नामित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 3618 प्रगणकों एवं 608 सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है।

उन्होंने बताया कि मकान सूचीकरण (एचएलओ) कार्य हेतु 3655 कर्मियों को सर्वे में लगाया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित प्रारूप के अनुसार 34 प्रकार के प्रश्न पूछेंगे, जिनका उत्तर संबंधित मकान मालिक अथवा परिवार के सदस्य को देना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को केवल निर्धारित 34 प्रश्नों का ही उत्तर देना है, इसके अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार की जानकारी साझा करने की आवश्यकता नहीं है।

पेट्रोलियम बचत एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की अनूठी पहल Read More पेट्रोलियम बचत एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की अनूठी पहल

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सर्वे कार्य में सहयोग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सर्वे हेतु आने वाले प्रत्येक प्रगणक के पास उसका वैध परिचय पत्र अवश्य हो। यह अभियान शासन की महत्वपूर्ण जनगणना प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे जनहित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के दौरान प्रगणक परिवार एवं भवन से संबंधित 34 प्रकार की निर्धारित जानकारियां प्राप्त करेंगे।

पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर स्टेडियम में क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन  Read More पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर स्टेडियम में क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

इनमें मुख्य रूप से मकान का उपयोग, भवन की स्थिति, निर्माण सामग्री, कमरों की संख्या, पेयजल स्रोत, शौचालय की उपलब्धता, बिजली कनेक्शन, रसोई ईंधन, परिवार के सदस्यों की संख्या, मोबाइल/इंटरनेट सुविधा, वाहन, बैंकिंग सुविधा तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्रगणक केवल शासन द्वारा निर्धारित 34 प्रश्न ही पूछेंगे। आमजन को केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर देना है तथा किसी अन्य प्रकार की व्यक्तिगत अथवा अनावश्यक जानकारी साझा करने की आवश्यकता नहीं है।

बिजली कटौती के साथ सूर्यदेव के प्रचंड ताप से झुलसते कानपुर में धधकी गत्ता फैक्ट्री Read More बिजली कटौती के साथ सूर्यदेव के प्रचंड ताप से झुलसते कानपुर में धधकी गत्ता फैक्ट्री

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार