धोबा पुल: बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन में बख्तियारपुर-रजौली धोबा पुलफोरलेन में दरार, मरम्मत शुरू

बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन में दरार, मरम्मत शुरू,पुल संख्या 150 में पहले से थी तकनीकी गड़बड़ी, चल रही थी मरम्मत

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

पटना ,स्वतंत्त्र प्रभात ,बिहार ब्यूरो

बख्तियारपुर रजौली फोरलेन (एनएच 20) सड़क पर बड़ा हादसा टल गया। बिहारशरीफ से बख्तियारपुर की ओर जाने वाली धोबा पुल से सटे फोरलेन सड़क में बुधवार को अचानक दरार आ गई। हालांकि इस घटना में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।सड़क में दरार की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में संबंधित विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और एहतियातन फोरलेन सड़क की एक लेन पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। दरअसल, बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन के धोबा पुल (संख्या 150) में कुछ दिन पहले तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। पुल को दुरुस्त करने के लिए मरम्मत कार्य चल रहा था। इस बीच पुल से सटी सड़क में दरार आ गई। पुल के साथ-साथ सड़क की मरम्मत भी शुरू कर दी गई।

पुलबनने में लगेगा समय

सड़क में दरार आने के बाद अधिकारियों ने फोरलेन को एक किलोमाटर तक वनवे कर दिया। सड़क वनवे होने से वाहनों की लंबी कतारें लग रहीं। बख्तियारपुर से बिहारशरीफ की ओर जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लंबा जाम लगने से वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते रहे। वहीं पटना और मोकामा की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकला गया। पुल का काम करा रहे कर्मी पंकज कुमार ने बताया कि पुल में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण पुल दब गया था। इसे ठीक किया जा रहा था। इस बीच सड़क में दरार आ गई। सड़क पर लोड कम कर पुल के स्लैब के नीचे लगी बेयरिंग की जांच की जा रही है। मरम्मती कार्य में लगे अन्य कर्मियों के अनुसार, सड़क को दुरुस्त करने करीब एक से डेढ़ महीना लग सकता है। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि नालंदा के उतरी सीमा पर ब्लॉक लगा कर वाहनों का परिचालन जारी है।

पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उबला छात्रों का गुस्सा Read More पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उबला छात्रों का गुस्सा

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार