जिला पार्टी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की पुण्यतिथि , किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

राजीव गांधी ने देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू कर सत्ता का विकेंद्रीकरण किया और सूचना क्रांति व युवा सशक्तिकरण के माध्यम से भारत को 21वीं सदी में एक नई दिशा दी, उनका सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत - कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामराज गोंड

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया । जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक संयुक्त बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सुबह 10:00 बजे जिला कार्यालय में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राजीव गांधी की प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष राम राज सिंह गोंड, शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने माल्यार्पण किया ।

IMG-20260521-WA0065

मरीज को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हैलेट पहुंचाया  Read More मरीज को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हैलेट पहुंचाया 

तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की उसके बाद श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू कर सत्ता का विकेंद्रीकरण किया और सूचना क्रांति व युवा सशक्तिकरण के माध्यम से भारत को 21वीं सदी में एक नई दिशा दी। उनका सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि राजीव एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति लाकर आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी।

छात्र-छात्राओं को स्टार ऑफ द मंथ से किया गया सम्मानित Read More छात्र-छात्राओं को स्टार ऑफ द मंथ से किया गया सम्मानित

आज देश जिस डिजिटल युग का लाभ उठा रहा है, वह उन्हीं की सोच का परिणाम है।इसी क्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि राजीव ने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया। इस अवसर पर सभी कांग्रेस जन उनके बताए आदर्शों पर चलने का सामूहिक संकल्प लेंगे।

वृहद रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 385 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारम्भिक चयन Read More वृहद रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 385 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारम्भिक चयन

इस बैठक में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष फरीद अहमद, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य व कोषाध्यक्ष राजबली पांडे, पूर्व जिला प्रवक्ता गोपाल पाठक, आरटीआई चेयरमैन श्रीकांत मिश्रा, शहर उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौबे, शंकर भारतीय, राधेश्याम पटेल, जिला सचिव व कंट्रोल प्रभारी आशीष सिंह, जिला सचिव मंजू देवी, ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू राम पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश देव पांडे और डॉ. शर्मा उपस्थित रहे।

इसी तरह कोन ब्लॉक में भी ब्लॉक अध्यक्ष मदन प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की । इस मौके पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें