लू से बचाव के लिए सोनभद्र विकास समिति ने महिला समूहों को किया जागरूक
जागरूकता का मुख्य उद्देश्य हर परिवार तक सही जानकारी पहुंचे ताकि लोग मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रह सकें और समय रहते प्राथमिक उपचार अपना सके।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
मंगलवार दिनांक 19 मई 2026 सोनभद्र विकास समिति के कार्य क्षेत्र हर्दिहवा, गडौरा, कुकराही और शिवपुर गांवों में महिलाओं को भीषण गर्मी और लू (हिटवेव) के प्रकोप से बचाने के लिए विशेष जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक में महिला समूहों की कुल 45 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सोनभद्र विकास समिति के सचिव राजेश चौबे ने अपना संदेश देते हुए कहा कि भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लू से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। हमारा उद्देश्य है कि हर परिवार तक सही जानकारी पहुंचे ताकि लोग मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रह सकें और समय रहते प्राथमिक उपचार अपना सकें।
बैठक का नेतृत्व करते हुए संस्था की काउंसलर साधना सिंह ने महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस मौसम में शरीर में पानी की कमी न होने दें और धूप में निकलते समय हमेशा सिर व मुंह को सूती कपड़े से ढक कर रखें। इस मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता रेखा और सुनीता ने भी ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया और उन्हें घरेलू उपाय जैसे- आम का पना, नींबू-पानी और ओआरएस (ORS) के घोल का नियमित इस्तेमाल करने की सलाह दी। कार्यक्रम के सफल संचालन दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने किया।


Comments