बिहार ले जा रहे अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई, रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया आरोपी

राजेश तिवारी Picture
Published On

चोपन/सोनभद्र-

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद ट्रेनों के माध्यम से अवैध शराब तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में चोपन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआरपी चौकी प्रभारी उ0नि0 दिनेश कुमार अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म संख्या 02/03 पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध युवक दो सफेद प्लास्टिक की बोरियों में शराब लेकर बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजेश कुमार पुत्र स्व. राजेंद्र चौधरी निवासी मधुबनी, बिहार बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बोरियों से कुल 30 अदद 8 PM 750 ML, 11 अदद 8 PM 375 ML तथा 05 अदद रॉयल स्टैग 750 ML अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शराब चोपन क्षेत्र से खरीदकर बिहार ले जा रहा था, जहां शराबबंदी के कारण इसकी तस्करी कर अधिक कीमत पर बिक्री की जाती है।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न  Read More डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब को सील कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसएसबी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित Read More एसएसबी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चोपन बस स्टैंड क्षेत्र स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब व बीयर दुकानों से आए दिन बिहार के लिए शराब की खेप भेजी जाती है। तस्कर ट्रेनों के माध्यम से आसानी से शराब पहुंचाने में सफल हो जाते हैं। लोगों ने इस पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कर शराब माफियाओं व उनके सहयोगियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। 

डीएवी का है संदेश, स्वच्छ सुन्दर हो भारत देश Read More डीएवी का है संदेश, स्वच्छ सुन्दर हो भारत देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें