स्कूल में तिलक लगाकर पहुंचा छात्र ,तो टीचर ने जड़ा थप्पड़, परिजनों ने जमकर काटा हंगामा

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल में माथे पर तिलक लगाकर पहुंचे कक्षा छह के छात्र को पीटे जाने पर हंगामा खड़ा हो गया,,

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर ग्रामीण। कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल में माथे पर तिलक लगाकर पहुंचे कक्षा छह के छात्र को पीटे जाने पर हंगामा खड़ा हो गया,, परिजनों ने मुस्लिम समुदाय की शिक्षिका पर तमाचे मारने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी,, पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर समझानें का प्रयास किया,,
 
लेकिन परिजन कारवाई की मांग पर अडे रहे,इस पुलिस ने उन्हें थाने भेज दिया,, दामोदर नगर निवासी खाद्य तेल कारोबारी का बेटा किदवई नगर के ब्लॉक स्थित मदर टेरेसा मिशन हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है,, छात्र का आरोप है कि वह रोजाना माथे पर तिलक लगाकर स्कूल आता है,जिसे लेकर शिक्षिका उसे डांटती थी, उन्होंने तीन चार थप्पड़ जड़ दिए, दोपहर छुट्टी के बाद पिता बेटे को लेने स्कूल पहुंचे तो बेटे ने पूरी बात बताई,,
 
इससे उनका गुस्सा फूट पड़ा, पिता का आरोप है कि उन्होंने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की तों कुछ भी सुनने से इंकार कर दिया,,उल्टा बेटे पर होमवर्क करके स्कूल न आने का आरोप लगा दिया,इस पर उन्होंने 112 डायल पीआरवी को सूचना दी
 
नौबस्ता थाना प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि स्कूल के छात्र को पीटे जाने को लेकर हंगामे की जानकारी हुई है, लेकिन तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी,, वहीं स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ बीना साइलस ने बताया कि वह दूसरी ब्रांच कोयला नगर में थी,, जिसके कारण उन्हें घटना की जानकारी नहीं है,,आज पूरी जानकारी करने पर अगर शिक्षिका पर लगे आरोप सही पाए जायेंगे,तो कारवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें