नवीनतम
19 मई से हटेगा नगर का अतिक्रमण- एसडीएम
व्यापारियों ने उठाई जल भराव तथा जाम की समस्या
सुरेंद्र सिंघल,तिलहर। नगर पालिका सभागार में मंगलवार को एसडीएम जीत सिंह राय और पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर की यातायात व्यवस्था, जलभराव और अतिक्रमण के मुद्दों पर चर्चा की गई।
नगर पालिका सभागार में आयोजित व्यापारियों की बैठक में एसडीएम जीत सिंह राय ने व्यापारियों द्वारा लगातार किए जा रहे अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 19 मई से नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। व्यापारियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर प्रशासन कार्रवाई करने को बाध्य होगा।
व्यापारी नेता सौरभ गुप्ता रवि ने नगर में ई-रिक्शाओं के कारण लगने वाले जाम की समस्या उठाई। पड़ रही है। इस पर सीओ ज्योति यादव ने पुलिस के माध्यम से नगर का रूट चार्ट तैयार कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने
सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक नगर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रखे जाने का प्रस्ताव रखा, ताकि बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या कम हो सके। अधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। व्यापार मंडल अध्यक्ष हितेश गुप्ता ने नगर में नालों और नालियों की सफाई न होने से हल्की बारिश में जलभराव की समस्या कही। उन्होंने कहा कि सड़कों पर गंदा पानी भरने से व्यापार और आवागमन प्रभावित होता है। इस पर अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने कहा कि 15 मई से सभी नालों और नालियों की विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मानसून से पहले सफाई कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
बैठक में अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश अवर अभियंता निर्माण पीयूष मिश्रा, व्यापारी नेता प्रदीप गुप्ता, सभासद अभिषेक सिंह, सुनील गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
शाहजहांपुर नगर पालिका उत्तर प्रदेश समाचार स्थानीय समाचार यातायात व्यवस्था अतिक्रमण हटाओ अभियान नालियों की सफाई जलभराव समस्या पुलिस प्रशासन तिलहर शाहजहांपुर समाचार तिलहर समाचार सफाई अभियान नगर पालिका सभागार व्यापारियों की बैठक एसडीएम जीत सिंह राय सीओ ज्योति यादव नगर में जाम ई-रिक्शा समस्या व्यापार मंडल भारी वाहनों पर रोक बाजार क्षेत्र रूट चार्ट नालों की सफाई मानसून तैयारी अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश व्यापारी नेता सौरभ गुप्ता रवि हितेश गुप्ता प्रदीप गुप्ता अभिषेक सिंह पीयूष मिश्रा नगर प्रशासन अतिक्रमण कार्रवाई व्यापारियों की समस्याएं


Comments