रातों-रात घरों में जड़े गए ताले, धमकी भरे पत्र से गांव में सनसनी
बारियातू थाना क्षेत्र के डाढ़ डुमरा गांव में सोमवार अहले सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई घरों के बाहर से ताला और कुण्डी लगाए जाने के साथ धमकी भरा पत्र मिलने की घटना सामने आई।
लातेहार, झारखंड:- बारियातू थाना क्षेत्र के डाढ़ डुमरा गांव में सोमवार अहले सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई घरों के बाहर से ताला और कुण्डी लगाए जाने के साथ धमकी भरा पत्र मिलने की घटना सामने आई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब पांच बजे नरेश उरांव को उनके भाई प्रकाश उरांव ने फोन कर बताया कि घर की छिटकनी बाहर से बंद कर दी गई है। किसी तरह अंदर का दरवाजा खोलकर बाहर निकलने की कोशिश की गई, लेकिन मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा मिला। वहीं दक्षिण दिशा की गली वाले गेट पर भी कुण्डी जड़ी हुई थी।
इसी दौरान मुख्य गेट के पास एक कागज पर लिखा धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें दोनों भाइयों को “सोमा मुंडा जैसा हाल” करने की चेतावनी दी गई थी। पत्र मिलने के बाद परिवार समेत पूरे टोले में भय का माहौल बन गया।
घटना की सूचना तत्काल बारियातू थाना पुलिस और डायल 112 को दी गई। सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर परिवार को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि टोला के कई अन्य घरों में भी बाहर से ताला और कुण्डी लगाई गई थी।
पीड़ित नरेश उरांव ने आशंका जताई है कि पूर्व में जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, उन्हीं लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। उन्होंने कहा कि धमकी भरे पत्र के बाद उनके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
सुरक्षा व्यवस्था अपराध की ख़बर कानून व्यवस्था झारखंड ताजा खबर स्थानीय समाचार पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई ग्रामीणों में दहशत लातेहार समाचार अपराध समाचार ग्रामीण क्षेत्र घटना डायल 112 पुलिस जांच जारी पुलिस प्रशासन गांव में तनाव सुरक्षा की मांग आपराधिक घटना ग्रामीण सुरक्षा एफआईआर विवाद झारखंड न्यूज बारियातू थाना डाढ़ डुमरा गांव धमकी भरा पत्र घरों में बाहर से ताला नरेश उरांव प्रकाश उरांव बारियातू पुलिस धमकी का मामला परिवार को खतरा मुख्य गेट पर ताला कुण्डी लगाकर धमकी जान माल का खतरा गांव में भय का माहौल लातेहार अपडेट झारखंड क्राइम न्यूज धमकी पत्र मामला टोले में दहशत बारियातू समाचार ग्रामीणों में भय


Comments