निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

निर्माण कार्यो को ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के दिये निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की तैनाती एवं संबंधित समस्याओं के निराकरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज से कहा कि नर्सिंग स्टाफ से संबंधित सभी समस्याओं का जनपद स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

जिन समस्याओं के समाधान हेतु शासन स्तर पर कार्यवाही आवश्यक हो, उन्हें तत्काल उच्च स्तर पर पत्राचार कर शासन को प्रेषित किया जाए, जिससे मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा जनपद में जिला खनिज फाउंडेशन निधि से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण। Read More जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की गुणवत्ता जांच आई0आई0टी0 जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से कराई जाए। इसके अतिरिक्त अन्य परियोजनाओं की गुणवत्ता जांच हेतु टीम गठित कर नियमित परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गुणवत्ता परीक्षण के उपरांत ही अग्रिम कार्यवाही की जाए तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं।

घाटमपुर में निकली 10किमी‌ लंबी महाराणा प्रताप रैली, बुलडोजर पर सजी तस्वीर Read More घाटमपुर में निकली 10किमी‌ लंबी महाराणा प्रताप रैली, बुलडोजर पर सजी तस्वीर

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह, सीनियर माइंस ऑफिसर कमल कश्यप, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग नूर आलम सहित संबंधित निर्माण एजेंसियों के अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

 स्व गणना अभियान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश, सहित  कई न्याय मूर्तियों ने स्व-गणना की और सभी को स्व-गणन के लिए प्रेरित किया । Read More  स्व गणना अभियान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश, सहित  कई न्याय मूर्तियों ने स्व-गणना की और सभी को स्व-गणन के लिए प्रेरित किया ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें