जिला कारागार, सोनभद्र में सप्ताहिक जेल लोक अदालत का आयोजन , 01 मामला हुआ निस्तारित

10 मामले चिन्हित किये गये जिसमे से 01 अभियुक्त ने अपने 03 मामलों में जुर्म स्वीकृति के आधार पर जेल लोक अदालत में मामला निस्तारित

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार मंगलवार दिनांक 12.05.2026 को जिला कारागार, सोनभद्र में सप्ताहिक जेल लोक अदालत का आयोजन अजय सिंह द्वितीय, अपर सिविल जज, सी०डि०/ए०सी० जे०एम० द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान अरविन्द कुमार सिन्हा, जेलर, प्रभारी अधीक्षक, उप कारापाल शशांक पटेल एवं जय प्रकाश, असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, सोनभद्र उपस्थित रहे।

आबादी घोषित कराने के लिए दौड़ा रहे ऑफिस के बाबू Read More आबादी घोषित कराने के लिए दौड़ा रहे ऑफिस के बाबू

जिला कारागार में आयोजित सप्ताहिक जेल लोक अदालत में अजय सिंह-द्वितीय, अपर सिविल जज, सी०डि०/ए०सी० जे०एम०, सोनभद्र द्वारा कुल 10 मामले चिन्हित किये गये थे। जिसमे से 01 अभियुक्त ने अपने 03 मामलों में जुर्म स्वीकृति के आधार पर जेल लोक अदालत में मामला निस्तारित कराया।उक्त जानकारी राहुल, सिविल जज, सी०डी०/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गई।

13 वर्षों से साऊँघाट सीएचसी पर जमे स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बृजेन्द्र कुमार ने मचाया लूट Read More 13 वर्षों से साऊँघाट सीएचसी पर जमे स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बृजेन्द्र कुमार ने मचाया लूट

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें