आबादी घोषित कराने के लिए दौड़ा रहे ऑफिस के बाबू

 पीड़ित ने डीएम और मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

Abhinav Shukla Picture
Published On

 बस्ती। बस्ती जिले के तहसील हरैया क्षेत्र के नकटीदेई बुजुर्ग निवासी डॉ० गोकरन नारायण पाण्डेय ने राजस्व अभिलेखों में आबादी घोषित होने संबंधी आदेश का अनुपालन न किए जाने से परेशान होकर जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
 
दिए गए पत्र में उन्होंने बताया कि  उपजिलाधिकारी हरैया द्वारा दिनांक 30 अप्रैल को उनके  मकान को आबादी घोषित किए जाने का आदेश पारित किया जा चुका है। इसके बावजूद तहसील स्तर पर आदेश का अनुपालन अब तक राजस्व अभिलेखों में नहीं किया गया है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीलदार के अधीनस्थ कर्मचारी सत्यदेव राय, रजिस्ट्रार कानूनगो एवं अभिलेख फीडिंग कक्ष के कम्प्यूटर बाबुओं द्वारा जानबूझकर आदेश को लंबित रखा जा रहा है, जिससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। डॉ० पाण्डेय ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित कर्मचारियों को तत्काल निर्देशित कर उपजिलाधिकारी के आदेश का राजस्व अभिलेखों में शीघ्र अनुपालन कराया जाए।
 
 
प्रशासनिक कार्रवाई तहसील प्रशासन राजस्व विभाग जनसमस्या कानूनगो हरैया तहसील उत्तर प्रदेश समाचार बस्ती ताजा खबर प्रशासनिक लापरवाही हरैया समाचार बस्ती समाचार भूमि विवाद जिलाधिकारी बस्ती तहसीलदार बस्ती अपडेट नकटीदेई बुजुर्ग डॉ गोकरन नारायण पाण्डेय राजस्व अभिलेख आबादी घोषित आदेश उपजिलाधिकारी हरैया मुख्यमंत्री से शिकायत राजस्व रिकॉर्ड सरकारी आदेश का अनुपालन राजस्व अभिलेख अपडेट तहसील कर्मचारी कम्प्यूटर बाबू सरकारी कार्य में देरी राजस्व रिकॉर्ड मामला प्रशासन से कार्रवाई की मांग मकान आबादी घोषित सरकारी आदेश लंबित तहसील स्तर पर लापरवाही राजस्व आदेश शिकायत पत्र सरकारी कर्मचारियों पर आरोप भूमि अभिलेख मामला राजस्व व्यवस्था तहसील हरैया समाचार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार