जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ परिचायात्मक बैठक कर दिये महत्वपूर्ण निर्देश

नवागंतुक जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ परिचायात्मक बैठक कर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये।

Abhinav Shukla Picture
Published On

प्रतापगढ़। नवागंतुक जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ परिचायात्मक बैठक कर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये। उन्होने बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। बैठक में उन्होंने पारदर्शी, संवेदनशील और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर जोर देते हुए शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
 
जिलाधिकारी निर्देशित किया कि बैठक में आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण खानापूर्ति न किया जाय बल्कि लाभार्थियों का फीडबैक प्राप्त कर शिकायतों का निस्तारण किया जाये जिससे शिकायतकर्ता सन्तुष्ट हो सके। उन्होने निर्देशित किया कि कार्यालयों में जनप्रतिनिधियों का रजिस्टर एक अलग से बना लिया जाय जिसमें उनकी प्राप्त शिकायतों को अंकित कर शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके। उन्होने जनपद में ई-आफिस संचालन, जनगणना, सीएम डैशबोर्ड, जीरो टारलेन्स नीति के सम्बन्ध में विशेष दिशा निर्देश दिये।
 
बैठक में जिलाधिकारी ने गौशाला, आशा एवं एएनएम के भुगतान, सामूहिक विवाह, पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, शौचालय, ग्रामीण पुस्तकालय सहित आदि महत्वपूर्ण योजनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो पुस्तकालयों की स्थापना हुई है वहां पर सभी व्यवस्थायें यथा शौचालय, बिजली, पानी, नेट कनेक्टिविटी, यूपीएस आदि रहे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निडर होकर नियमानुसार कार्य करें, किसी के दबाव में न आये और गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ अवश्य दे। 
 
उन्होने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने पर जोर दिया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्रामीण विकास प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश प्रशासन विकास भवन सभागार प्रतापगढ़ समाचार सरकारी योजनाएं जनगणना 2027 जीरो टॉलरेंस नीति प्रशासनिक बैठक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शौचालय निर्माण सीएम डैशबोर्ड पेंशन योजना जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय परिचयात्मक बैठक पारदर्शी प्रशासन भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण जन शिकायत समाधान लाभार्थी फीडबैक जनप्रतिनिधि रजिस्टर ई-ऑफिस संचालन गौशाला योजना आशा एएनएम भुगतान सामूहिक विवाह योजना ग्रामीण पुस्तकालय शिक्षा सुविधा यूपीएस व्यवस्था नेट कनेक्टिविटी जिला पंचायत राज विभाग मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मिश्रा अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें