अपने-अपने क्षेत्रों में परिवारजनों एवं आमजन को अधिक से अधिक स्व-गणना के लिए प्रेरित करें।

 शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनगणना–2027 एवं स्व-गणना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
नैनी, प्रयागराज।
 
 शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनगणना–2027 एवं स्व-गणना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को डिजिटल जनगणना एवं स्व-गणना की प्रक्रिया, उद्देश्य तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता शासन द्वारा नियुक्त जनपद नोडल अधिकारी (उच्च शिक्षा) एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश ने की। उन्होंने शासन द्वारा संचालित जनगणना–2027 कार्यक्रम हेतु छात्र-छात्राओं को जागरूक किया तथा कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।आयोजित कार्यशाला में डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। जनगणना कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए छात्राओं से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में परिवारजनों एवं आमजन को अधिक से अधिक स्व-गणना के लिए प्रेरित करें। वक्ताओं ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बन सकते हैं।कार्यक्रम का मंच संचालन महाविद्यालय की रोवर रेंजर्स प्रभारी डॉ. मीनाक्षी राठौर ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. आर. के. सिंह तथा  सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने छात्र-छात्राओं को स्व-गणना की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। 
 
उन्होंने बताया कि डिजिटल जनगणना से पारदर्शिता बढ़ेगी तथा आंकड़ों का संकलन अधिक सटीक एवं प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन रोवर प्रभारी डॉ. राजेश कुमार यादव  ने प्रस्तुत किया।कार्यकर्म आयोजन में डॉ अवधेश आर्य का रहा।कार्यक्रम में प्रो नीतू सिंह,प्रो सुवर्णा सरकार,प्रो सविता कुमारी, प्रो महेंद्र प्रसाद, डॉ भावना सिंह, डॉ प्रिया तिवारी, डॉ रफ़त अनीस, डॉ हेमलता, डॉ ऋषि सिंह, डॉ मंजरी मिश्रा, डॉ इफ़्तिकार अंसारी, डॉ असित जायसवाल, डॉ अमित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर रेंजर्स के स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को तथा प्राध्यापकों को अपने परिवार एवं समाज में जनगणना एवं स्व-गणना के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया गया।
 
 
प्रयागराज नैनी राष्ट्रीय सेवा योजना प्रयागराज समाचार शैक्षिक कार्यक्रम जनगणना 2027 डिजिटल इंडिया हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डॉ हेमलता डिजिटल जनगणना स्व-गणना प्रक्रिया जनगणना अभियान रोवर रेंजर्स स्व-गणना जागरूकता कार्यक्रम छात्र-छात्रा जागरूकता प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम डॉ मीनाक्षी राठौर डॉ आर के सिंह सुचित्रा कृष्णमूर्ति डॉ राजेश कुमार यादव डॉ अवधेश आर्य प्रो नीतू सिंह प्रो सुवर्णा सरकार प्रो सविता कुमारी प्रो महेंद्र प्रसाद डॉ भावना सिंह डॉ प्रिया तिवारी डॉ रफ़त अनीस डॉ ऋषि सिंह डॉ मंजरी मिश्रा डॉ इफ़्तिकार अंसारी डॉ असित जायसवाल डॉ अमित मिश्रा जनगणना जागरूकता छात्र सहभागिता

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें