नवीनतम
ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर तहसील गौरीगंज में भंडारे का आयोजन
ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर तहसील गौरीगंज प्रशासन द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।
अमेठी। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर तहसील गौरीगंज प्रशासन द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी संजय चौहान, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बड़े मंगल के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, सेवा भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने श्रद्धालुओं को बड़े मंगल की शुभकामनाएं देते हुए जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे परिसर में भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा। तहसील प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी गौरीगंज प्रीति तिवारी, नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।
अमेठी तहसील प्रशासन धार्मिक आयोजन उत्तर प्रदेश समाचार अमेठी समाचार सामाजिक समरसता प्रशासनिक कार्यक्रम भाईचारा प्रसाद वितरण जिलाधिकारी संजय चौहान भंडारा आयोजन धार्मिक समाचार भक्ति कार्यक्रम गौरीगंज समाचार बड़े मंगल हनुमान भक्त सेवा भावना सुख समृद्धि जनकल्याण सामाजिक आयोजन गौरीगंज तहसील ज्येष्ठ माह मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता श्रद्धालुओं को प्रसाद बड़े मंगल की शुभकामनाएं भक्ति का माहौल श्रद्धालुओं की सुविधा शांतिपूर्ण आयोजन उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी


Comments