रेलवे संपत्ति बेचने वाला युवक व कबाड़ी गिरफ्तार, पेंड्रोल क्लिप बरामद
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट नैनी द्वारा आपराधिक सुरागरसी एवं गश्त के दौरान रेलवे संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
नैनी ,प्रयागराज। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट नैनी द्वारा आपराधिक सुरागरसी एवं गश्त के दौरान रेलवे संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई 09 मई 2026 को नैनी स्टेशन रोड से टीएसएस की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर की गई।
आरपीएफ टीम ने मौके से रेलवे संपत्ति बेचने वाले एक युवक तथा चोरी की रेलवे सामग्री खरीदने वाले कबाड़ी (रिसीवर) को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से सफेद प्लास्टिक के झोले में रखी 12 नग पेंड्रोल क्लिप बरामद की गईं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1000 रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास (26 वर्ष), निवासी थाना नैनी, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। वहीं कबाड़ी/रिसीवर की पहचान रामजी जायसवाल (48 वर्ष), निवासी थाना तारुन बाजार, जनपद अयोध्या के रूप में की गई है।पूछताछ के दौरान आरोपी विकास ने रेलवे लाइन से केबिल काटकर क्षतिग्रस्त करने की पूर्व की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके इकबालिया बयान एवं घटनास्थलों की निशानदेही के आधार पर पूर्व में दर्ज तीन मुकदमों से भी उसे संबद्ध किया गया। इनमें मु.अ.सं. 211/26, 214/26 तथा 246/26 शामिल हैं, जो धारा 174C एवं 147 रेलवे एक्ट के तहत दर्ज हैं।इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नैनी पर रिसीवर रामजी जायसवाल के विरुद्ध मु.अ.सं. 05/2026 धारा 3 आरपी (यूपी) एक्ट तथा आरोपी विकास के विरुद्ध धारा 3 आरपी (यूपी) एक्ट एवं 147 रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
खुलासा करने वाली टीम
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज की टीम में शामिल रहे—उपनिरीक्षक सत्यास कुमार यादव सहायक उपनिरीक्षक सी.पी. मिश्रा सहायक उपनिरीक्षक मनीष कुमार राय कांस्टेबल मुलायम सिंह यादव कांस्टेबल अनुराग
आरपीएफ द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रयागराज आरपीएफ नैनी प्रयागराज समाचार रेलवे सुरक्षा अभियान रेलवे सुरक्षा बल मुलायम सिंह यादव विधिक कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट नैनी रेलवे संपत्ति चोरी पेंड्रोल क्लिप रेलवे लाइन चोरी रेलवे एक्ट विकास गिरफ्तार रामजी जायसवाल कबाड़ी गिरफ्तार रिसीवर रेलवे केबल चोरी आपराधिक गश्त नैनी स्टेशन रोड टीएसएस कच्चा रास्ता रेलवे संपत्ति बरामद रेलवे अपराध रेलवे सुरक्षा कार्रवाई आरपीएफ टीम सत्यास कुमार यादव सीपी मिश्रा मनीष कुमार राय अनुराग चोरी रोकथाम


Comments