बंगाल में हुई जीत पर सांसद का स्वागत समारोह

अंगवस्त्र एवं बुके देकर उनका स्वागत किया गया

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार 
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 

बेतिया। शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय स्थित सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल का भव्य स्वागत समारोह किया गया, इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव द्वारा सांसद सहित विधायक को अंगवस्त्र एवं बुके देकर उनका स्वागत किया गया. जहां उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में हुई भाजपा की प्रचंड जीत का राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व की अहम जिम्मेदारी पश्चिमी चंपारण के लोकसभा  सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल, को दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने पूरी दृढ़ संकल्पना के साथ उन्होंने निभाई है, जिसका परिणाम आज समस्त पश्चिम बंगाल, बिहार व भारत की समस्त जनता को देखने को मिला है।अंगवस्त्र एवं बुके देकर उनका स्वागत किया गया इस दौरान सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि मुझे मुर्शिदाबाद जिले की जिम्मेदारी दी गई थी जहां भाजपा के लिए रणनीतियां विपरीत थी, वहां भाजपा एवं हिंदू वोटरों की कुल आबादी 30 से 40% ही थी, वर्ष 2021 के विधान सभा चुनाव में भाजपा वहां से कुल दो सीट ही निकाल पाई थी, जबकि वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में कुल 22 सीटों में भाजपा ने वहां से 8 सीट निकाली है, वहां की आम जनता ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हो रहा था, जिससे उनको मुक्ति मिली है, वही आज के स्वागत समारोह में उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री बने सुबेंदु अधिकारी को सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई इसके पश्चात स्वागत समारोह में उपस्थित भाजपा के अधिकारी नरकटियागंज विधायक संजय पांडे, चनपटिया के पूर्व विधायक उमाकांत सिंह अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल राम, को भी अंग वस्त्र सम्मान स्वरूप दिया गया इस मौके पर उपस्थित आनंद सिंह, मनोज सिंह, रवि सिंह, दिनेश्वर तिवारी, मनु बाबू कुशवाहा, अर्जुन सोनी, प्रमोद सिंह, कौशल किशोर पांडे, उमेश पांडे, नरेंद्र पटेल, राकेश पटेल, धर्मेंद्र सिंह, सीमा माधोगड़िया, अमित चौबे, किशन श्रीवास्तव, एवं अरविंद कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें