जनगणना 2027 के तहत शिक्षक  विधायक  ने किया स्व-गणना

स्व -जनगणना अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को तहसील और नगर पंचायत प्रशासन ने जागरूकता कार्यक्रम किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
 
सिद्धार्थनगर। स्व -जनगणना अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को तहसील और नगर पंचायत प्रशासन ने जागरूकता कार्यक्रम किया। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी के मथुरा नगर वार्ड स्थित आवास पर पहुंच कर एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य, ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने स्व-जनगणना की प्रक्रिया शुरू कराई। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जनगणना-2027 के तहत 7 से 21 मई तक स्वप्रेरणा से स्व-जनगणना अभियान चलाया जा रहा है।
 
इसके माध्यम से परिवार स्वयं अपनी जानकारी जनगणना पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि पर स्व-जनगणना से जुड़ी जानकारी साझा करने तथा हैशटैग का उपयोग करते हुए सहभागिता बढ़ाने की अपील की। एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य ने कहा कि भारत सरकार द्वारा पहली बार नागरिकों को अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं जनगणना करने की सुविधा दी गई है,
 
जिससे प्रक्रिया अधिक आसान, पारदर्शी और समयबद्ध बनेगी। उन्होंने बताया कि स्व-जनगणना का कार्य 21 मई 2026 तक किया जा सकेगा। इसके लिए नागरिकों को जनगणना पोर्टल पर मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक दल घर-घर पहुंचकर मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य करेंगे। इस दौरान रामेश्वर पांडेय, मयंक पांडेय, मजीबुल्लाह, डा. आसिफ आदि मौजूद रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें