आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर में शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार हस्तशिल्प सेवा केंद्र, वाराणसी द्वारा तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम मंगलवार को शुरू हुआ ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

 1777990111811सिद्धार्थनगर । आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार हस्तशिल्प सेवा केंद्र, वाराणसी द्वारा तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम मंगलवार को शुरू हुआ ।
 
आयोजन का उद्देश्य विद्यालय के छात्रों को भारतीय पारंपरिक शिल्पों से परिचित कराना, उनकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता बताना तथा बच्चों में कला के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। कार्यक्रम में छात्रों को विभिन्न शिल्प कलाओं का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि वे इन कलाओं की तकनीक, उपयोग और सौंदर्य को करीब से समझ सकें। प्रशिक्षण देने के लिए वाराणसी से तीन और एक गोरखपुर से विशेषज्ञ शिल्प प्रशिक्षक विद्यालय पहुंचे हैं।इनमें गोरखपुर से हस्त शिल्प की विशेषज्ञ हरिओम आजाद, बस्ती से हाथ से निर्मित ज्वेलरी शिल्पी प्रहलाद शामिल हैं।
 
जिसमें वाराणसी से कालीन प्रशिक्षण अधिकारी धनजीत कुमार,अंबेडकर संस्थान के निर्देशक संजय कुमार पाण्डेय प्रशिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने में सहायक होते हैं और उन्हें भारतीय कला की विविधता से जोड़ते हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक श्यामधनी राही ने किया। प्रबंधक राजकुमारी पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय शिल्प कला सदियों पुरानी धरोहर है और विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने और संजोने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में पहले ही दिन छात्रों में भारी उत्साह देखा गया। बच्चे अलग-अलग शिल्प विधाओं को सीखने के साथ-साथ उनके पीछे की पारंपरिक कहानियों और तकनीकों को भी जान रहे हैं। तीन दिनों तक जारी रहने वाले इस आयोजन में लाइव डेमो, प्रैक्टिकल गतिविधियाँ और शिल्प प्रदर्शनी भी शामिल है।
 
इस दौरान विद्यालय के संचालक/सभासद नितेश पाण्डेय, समाजसेवी संजय कुमार पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि बर्डपुर न०5 विजय चौरसिया, भाजपा नेता फूलचंद्र जायसवाल, गणेश जायसवाल, पूर्व प्रधान श्यामप्रकाश जायसवाल, रामनिवास विश्वकर्मा, धर्मपाल, रामपाल, जयराम , विनय कुमार, राकेश कुमार , शिवम मिश्रा, अरुण जायसवाल राजेंद्र विश्वकर्मा अजय प्रजापति विनोद प्रजापति, उर्मिला, पूनम सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें