सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के एमबीए छात्र दीपक कुमार वर्मा का 7 लाख वार्षिक पैकेज पर चयन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के प्रबंध अध्ययन विभाग के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है

Abhinav Shukla Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के प्रबंध अध्ययन विभाग के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि एमबीए पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के छात्र दीपक कुमार वर्मा का चयन प्रतिष्ठित कंपनी एक्स पावर सलूशन एलएलपी  में वार्षिक 7 लाख रुपये के आकर्षक पैकेज पर हुआ है। छात्र की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।
 
दीपक कुमार वर्मा ने अपनी मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनका चयन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है तथा यह सिद्ध करता है कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रबंध अध्ययन विभागाध्यक्ष एवं वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो० सौरभ ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि विभाग निरंतर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दीपक की सफलता विभाग के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं प्रशिक्षण का परिणाम है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
 
वहीं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की  कुलपति प्रो० कविता शाह ने दीपक कुमार वर्मा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में विश्वविद्यालय के और अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित होकर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।
 
विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने दीपक कुमार वर्मा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें