नवीनतम
राजनीति
बिस्कोहर में जन आरोग्य मेले में 80 मरीजों का हुआ उपचार
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे।
सिद्धार्थनगर । न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। सुबह से दोपहर तीन बजे तक कुल 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं दी गई।
मेले में आए मरीजों में अधिकांश पेट दर्द, दस्त, बुखार और त्वचा पर फोड़े-फुंसी , गांठों में दर्द की समस्या से परेशान थे। डॉ. एससी शर्मा ने मरीजों की जांच की और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य रहने के लिए बचाव के उपाय बताए।
इस दौरान फार्मासिस्ट राकेश चौधरी ,धीरज राय समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर स्वास्थ्य शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धार्थनगर समाचार सरकारी स्वास्थ्य योजना ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य जागरूकता मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर निःशुल्क दवा वितरण मरीजों की जांच डॉ. एससी शर्मा पेट दर्द दस्त बुखार त्वचा रोग फोड़े-फुंसी फार्मासिस्ट राकेश चौधरी धीरज राय स्वास्थ्य कर्मी जन आरोग्य योजना चिकित्सा शिविर मुफ्त इलाज


Comments