नवीनतम
राजनीति
स्वरोजगार अपनाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी : शिक्षक विधायक
शिक्षित होकर बेरोजगार रहने से बेहतर स्वरोजगार अपनाना है।
सिद्धार्थनगर। शिक्षित होकर बेरोजगार रहने से बेहतर स्वरोजगार अपनाना है। स्वरोजगार अपनाने वाले की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है,वहीं अच्छी सुविधा के लिए क्षेत्र के लोगों को इधर उधर भटकना नही पड़ता है।उपरोक्त बातें रविवार को शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने उसका बाजार स्टेट बैंक शाखा के निकट श्री राधे फार्मा एंड सर्जिकल प्रतिष्ठान के उद्घाटन अवसर पर कही।उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में सभी युवाओं को नौकरी नही मिल सकती है, सम्मानित जीवन स्तर के लिए स्वरोजगार सबसे अच्छा विकल्प है।
यह क्षेत्र के विकास और पलायन रोकने में भी काफी सहायक है। जो युवा बाहर जाकर अपने जीवकोपार्जन के लिए नौकरी खोजते हैं वह अपने क्षेत्र में ही स्वरोजगार कर अन्य लोगों की भी मदद कर सकते हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि हेमन्त कुमार जायसवाल ने कहा की स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सकती है। सरकार इसके लिए कई योजनाएं चला रही है। इसका लाभ सभी लोग उठाए।
इस मौके पर चंद्रभान त्रिपाठी, मयंक पाण्डेय, रामेश्वर पाण्डेय, पवन जायसवाल, शतीश तुलस्यान, डा कलीम, रोशन अली, राकेश आर्या, सच्चिदानंद चौबे, संतोष मिश्र , शिव जायसवाल, अयोध्या शाहू, मजीबुल्लाह, डा कपिल, सोमनाथ मिश्र, सत्य प्रकाश मिश्र, हबीबुल्लाह, मोबिन, डा बृजेश , सत्य प्रकाश वर्मा, अमित मिश्रा, अरुण मिश्र आदि मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर बेरोजगारी सरकारी योजना उसका बाजार स्वरोजगार शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी क्षेत्रीय विकास आत्मनिर्भर भारत रोजगार सृजन स्टेट बैंक शाखा श्री राधे फार्मा एंड सर्जिकल उद्घाटन कार्यक्रम आर्थिक स्थिति युवाओं का रोजगार पलायन रोकथाम चेयरमैन प्रतिनिधि हेमन्त कुमार जायसवाल चंद्रभान त्रिपाठी मयंक पाण्डेय रामेश्वर पाण्डेय पवन जायसवाल शतीश तुलस्यान डॉ. कलीम राकेश आर्या सच्चिदानंद चौबे संतोष मिश्र शिव जायसवाल अयोध्या शाहू मजीबुल्लाह डॉ. कपिल सोमनाथ मिश्र सत्य प्रकाश मिश्र हबीबुल्लाह मोबिन डॉ. बृजेश सत्य प्रकाश वर्मा अमित मिश्रा अरुण मिश्र उद्यमिता विकास छोटे व्यवसाय स्थानीय विकास


Comments