ग्राम चौपाल में विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, समाधान का दिया आश्वासन
विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बापी उपवन सिसवा बुजुर्ग में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में पहुंचकर ग्रामीण व क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बापी उपवन सिसवा बुजुर्ग में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में पहुंचकर ग्रामीण व क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद करते हुए क्षेत्र के आवश्यकता अनुसार विकास कार्यों में सहयोग देने का वादा किया।
ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी विधायक ने दिया। ग्राम के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा कर आवश्यक पहल सुनिश्चित करने का आश्वासन विधायक द्वारा ग्रामीणों को दिया गया।
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता के सहयोग से क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। विधायक के समक्ष क्षेत्र के लोगों ने बेबाकी से अपनी बात को रखा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने समस्याओं से संबंधित पत्र देकर समस्या समाधान करने की मांग की।
इस दौरान पंकज शुक्ला, आदित्य कुमार शुक्ला, राम लखन प्रसाद शुक्ला, प्रनेश शुक्ला, प्रदीप कमलापुरी आदि लोग मौजूद रहे।


Comments