फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय

चीखते घायल... परखच्चे उड़ी पिकअप वैन में सवार 4 साल की बच्ची को खरोंच तक नहीं, एकमा सीएचसी में गहरी नींद में मिली बच्ची 

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | एकमा (सारण) की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

एकमा (सारण)। जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। नेशनल हाईवे-531 पर बनवार रेलवे ओवरब्रिज के समीप तेज रफ्तार ट्रक और आर्केस्ट्रा टीम की पिकअप वैन की टक्कर में जहां तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उसी गाड़ी में सवार चार वर्षीय बच्ची पूरी तरह सुरक्षित बच गई।

हादसे के बाद जब घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, तब अस्पताल में चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल था। गंभीर रूप से घायल लोग दर्द से कराह रहे थे, लेकिन इसी बीच एक बेड पर वह मासूम गहरी नींद में सोती मिली। मानो उसे इस बात का जरा भी एहसास न हो कि कुछ देर पहले वह मौत के इतने करीब से होकर गुजरी है।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए, कई लोग वाहन में फंस गए और सड़क पर खून बिखर गया। बच्ची के कपड़ों पर भी खून के निशान थे, लेकिन उसके शरीर पर खरोंच तक नहीं मिली। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत पूरी तरह सामान्य है। यह दृश्य देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों के मुंह से अनायास ही निकला— "जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय।"
एकमा सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सुशील प्रसाद के अनुसार अस्पताल लाए गए छह गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया, जहां से तीन को पीएमसीएच भेजा गया। डॉ सुशील प्रसाद ने बताया कि 4 वर्षीय  बच्ची कोई सड़क दुर्घटना में किसी तरह की जख्म नहीं आई है। वह पूरी तरह स्वस्थ और कुशल है।

विराम खंड-5 जन कल्याण समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन Read More विराम खंड-5 जन कल्याण समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन

जानिए पूरा घटनाक्रम:

30 जून‎ हूल दिवस भव्य रूप से मनाने का लिया गया निर्णय Read More 30 जून‎ हूल दिवस भव्य रूप से मनाने का लिया गया निर्णय


शुक्रवार सुबह दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार रेलवे ओवरब्रिज के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने आर्केस्ट्रा टीम की पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। सभी लोग सिवान जिले के एक गांव में शादी समारोह में प्रस्तुति देकर खैरा बाजार लौट रहे थे। हादसे में मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र मांझी और संजीत मांझी की मौत हो गई, जबकि एक महिला की पहचान प्रारंभिक समय में नहीं हो सकी। घायलों में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी जिया कुमारी, अल्पना मंडल, सिवान के चैनपुर निवासी पिंकी कुमारी, सारण के खैरा निवासी रघु कुमार, मनु राय और विक्की राय समेत अन्य शामिल हैं। सभी जिया म्यूजिक ग्रुप से जुड़े बताए जा रहे हैं।प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और रातभर जागने के बाद यात्रा को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच में जुटी है।

मीरजापुर में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम की टक्कर से दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत, चाचा गंभीर Read More मीरजापुर में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम की टक्कर से दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत, चाचा गंभीर

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार