गाजे-बाजे व भव्य लव-लश्कर के साथ निकली कलश शोभा यात्रा, नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ
विकासखंड शुकुल बाजार की ग्राम सभा मवैया रहमतगढ़ के पूरे शुक्लन में गुरुवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
शुकुल बाजार, अमेठी। विकासखंड शुकुल बाजार की ग्राम सभा मवैया रहमतगढ़ के पूरे शुक्लन में गुरुवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कलश यात्रा पूरे शुक्लन से प्रारंभ होकर शुकुल बाजार कस्बा होते हुए आदि गंगा गोमती के रेछ घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से कलश भरे।
इसके बाद श्रद्धा और भक्ति के साथ कलशों को व्यास मंडप में स्थापित किया गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।नौ दिवसीय श्रीराम कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास निरमेश जी महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा। कथा व्यास ने बताया कि 8 मई से 16 मई तक प्रतिदिन श्रीराम कथा का आयोजन होगा, जिसमें भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, धर्म, मर्यादा और भक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
कलश यात्रा में धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीत गाते हुए चल रही थीं, वहीं युवा जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने श्रीराम कथा को समाज में संस्कार, सद्भाव और धर्म जागरण का माध्यम बताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा अमेठी मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा, अंकुर शुक्ला, आयुष शुक्ला, अनुज शुक्ला, अंकित शुक्ला, विकास शुक्ला, अरुण शुक्ला, राम प्रसाद शुक्ला सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
अमेठी धार्मिक आयोजन भंडारा शुकुल बाजार उत्तर प्रदेश समाचार जय श्रीराम अमेठी समाचार श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार सुशील कुमार मिश्रा श्रीराम कथा धार्मिक आस्था कलश शोभा यात्रा मवैया रहमतगढ़ पूरे शुक्लन आदि गंगा गोमती रेछ घाट भव्य कलश यात्रा कथा व्यास निरमेश जी महाराज नौ दिवसीय श्रीराम कथा भक्तिमय वातावरण राम कथा आयोजन धर्म जागरण संस्कार और सद्भाव ग्रामीण स्वागत पुष्प वर्षा भाजपा नेता गिरीश शुक्ला गोमती तट श्रीराम भक्ति


Comments