विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर एकदिवसीय संगोष्ठी सह जयंती समारोह

विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष 8 मई को पूरे विश्व में मनाया जाता है

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश


बेतिया। रेड क्रॉस भवन, बेतिया मे प्रथम शांति नोबेल पुरस्कार विजेता सर जिन हेनरी डुनांट जयंती सह विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर एकदिवसीय संगोष्ठी रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ. सुशील प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर सभी ने पुष्पांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उक्त अवसर पर अध्यक्ष ने कहा, रेड क्रॉस के संस्थापक सर जिन हेनरी डुनांट  एक महान मानवतावादी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शांति के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता थे। रेड क्रॉस पूरे विश्व में मानवता की निस्वार्थ सेवा में सदैव तत्पर रहता है।

वाइस चेयरमैन ने कहा, आपदा की घड़ी मे जरूरतमंदों की सेवा में रेड क्रॉस के सदस्य निस्वार्थ, निष्पक्ष सेवा करते हैं। संयुक्त सचिव जगदेव प्रसाद ने कहा सर जिन हेनरी डुनांट  की जयंती विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष 8 मई को पूरे विश्व में मनाया जाता है। रेड क्रॉस बिना भेदभाव के असहायों, अग्निपीड़ित, बाढ़पीड़ित, ठंड एवं शीतलहर मे, स्वास्थ्य शिविर एंव  रक्तदान में जरूरतमंदो की निःस्वार्थ सेवा करता है। संगोष्ठी में प्रबंध समिति सदस्य लालबाबू प्रसाद, डॉॅ. समसुल हक, सैयद शकील अहमद, अनुज कुमार, डॉ. इन्तेसारुल हक रेमी पीटर, प्रेम कुमार दास आजीवन सदस्य, डॉ श्याम चंद्रगुप्त, इमरान कुरेशी, दीपक वर्मा, प्रदीप केसान नंदलाल आर्य, अरुण बरनवाल, कृष्णा प्रसाद स्टाॅफ महेंद्र, अजय शामिल हुए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें