रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
नैनी, प्रयागराज। रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्यगण एवं छात्र-छात्राओं ने गुरुदेव टैगोर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर मुख्य वक्ता सतीश शुक्ल ने गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टैगोर जी ने भारतीय संस्कृति, शिक्षा एवं साहित्य को नई दिशा प्रदान की।
 
उन्होंने विद्यार्थियों को टैगोर जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त आचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने भैया-बहनों को गुरुदेव टैगोर के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का शुभाशीष प्रदान किया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें