नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कालिन्दीपुरम में बेखौफ चोरों का तांडव: घर में घुसकर 7.30 लाख नकद व जेवरात चोरी।
धूमनगंज थाना क्षेत्र के कालिन्दीपुरम् इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
धूमनगंज/प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के कालिन्दीपुरम् इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। बेखौफ चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 7.30 लाख रुपये नगद और भारी मात्रा में सोने-चाँदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ODS नगर कालिन्दीपुरम् निवासी अजहर अब्बास पुत्र मोहम्मद जब्बार ने बताया कि शनिवार की रात उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। वह देर रात करीब 12:30 बजे घर लौटे और अपने कमरे में जाकर सो गए। सुबह उठने के बाद जब उन्होंने घर के दूसरे कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
कमरे में रखी दो अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और उनमें रखी नगदी व कीमती जेवरात गायब थे। चोर बड़ी ही सफाई से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने करीब 7.30 लाख रुपये नकद के अलावा सोने-चाँदी के आभूषण भी चोरी कर लिए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त की कमी के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रयागराज घर में चोरी चोरी की घटना चोरी की वारदात पुलिस जांच सीसीटीवी फुटेज अपराध समाचार स्थानीय पुलिस जांच जारी ताला तोड़कर चोरी पुलिस गश्त धूमनगंज थाना धूमनगंज कालिन्दीपुरम् बड़ी चोरी 7.30 लाख रुपये की चोरी सोने-चाँदी के आभूषण अजहर अब्बास मोहम्मद जब्बार रात में चोरी अलमारी से चोरी चोरों की तलाश इलाके में दहशत प्रयागराज चोरी घर में सेंधमारी आपराधिक घटना


Comments