तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर
तीन घायल, एक बच्ची की घटना स्थल पर मौत
बेतिया। घटना कल दिनांक 6 मई, बुधवार की शाम 4:30 बजे की है, जहां इनरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत के परचमवा व पिड़ारी गांव के बीच की है जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार एक परिवार को पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया, बताया जा रहा है कि इस जोरदार टक्कर में परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं एक बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जहां सूचना पर पहुंची इनरवा थाना की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा तो वही शव को कब्जे में लेकर बेतिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जहां दिनांक 7 मई गुरुवार को 11बजे पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है घायालो की पहचान लौकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत के सिद्धांव गांव वार्ड संख्या 3 निवासी उमेश शाह, उनकी पत्नी सिंधु देवी एवं पुत्र आर्यन कुमार तथा मृत बच्ची की पहचान उमेश शाह के 12 वर्षीय पुत्री तन्नू कुमारी के रूप में हुई है. इस घटना से मृत परिजनों का रो रो का बुरा हाल है, वहीं पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गई है.


Comments